अटल बिहारी वाजपेयी की उपलब्धियां बताई
भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष राकेश भाटिया की अध्यक्षता में अटल बिहारी वाजपेयी जी की जंयती मनाई गई।
संवाद सहयोगी, बटाला : भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष राकेश भाटिया की अध्यक्षता में अटल बिहारी वाजपेयी जी की जंयती मनाई गई। कार्यक्रम में भारत माता के चित्र पर व अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर फूल माला अर्पित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व इंप्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन देवराज चाचोवालिया थे। उन्होंने अटल बिहारी की जीवनी और उपलब्धियां बताई। भूषण बजाज, हीरा वालिया, शक्ति शर्मा, दलजीत सूरी, कंचन चौहान, कुसुम शर्मा ने वाजपेयी जी के राजनीतिक जीवन के बारे में विस्तार से अपने विचार रखे। उसके बाद वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार सुने। अंत में राकेश भाटिया और हीरा वालिया ने अपने विचार रखे। हीरा वालिया ने कहा कि आने वाले निगम चुनावों में अगर सरकार के दबाव में प्रशासन ने किसी भी तरह की कोई धांधली या धक्केशाही की तो भाजपा वर्कर सड़कों पर उतरेंगे और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर भारत भूषण, अश्वनी महाजन, राधा रानी, त्रिलोकचंद, नीरू महाजन, शहरी मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, सिविल लाइन मंडल अध्यक्ष राजकुमार, जिला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सोनू प्लाजा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पारस बाबा, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष जितेंद्र कल्याण, वरिष्ठ नेता अनिल भट्टी, विनय सलगोत्रा, गीता बटवाल, रोशन लाल, अमन खीवा, जोगिदर बब्बर, मुनीर बंसल, सुरिदर कुमार, कृष्ण भारद्वाज, इंद्रजीत, पंडित नरेंद्र, दीपक सानन, पुनीत शर्मा, प्रिस वालिया, समरप्रीत सिंह, अमनजोत सिंह, ऋषि प्रभाकर, शिवम, बावा, धीरज, सोनू मेहरा, हरीश महाजन, बलजीत सिंह और बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।