पर्यावरण संरक्षण के लिए करें पौधरोपण
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर सिविल अस्पताल में सेहत विभाग की ओर से मनाए जा रहे विश्व पर्यावरण दिव
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर
सिविल अस्पताल में सेहत विभाग की ओर से मनाए जा रहे विश्व पर्यावरण दिवस एक कैंप का आयोजन किया गया। डॉ. विजय कुमार सीनियर मेडिकल अधिकारी ने लोगों को साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि दिन प्रतिदिन दूषित होते जा रहे वातावरण को साफ रखने के लिए विश्व वातावरण दिवस मनाया जा रहा है। ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके और वातावरण दूषित होने से बचाया जा सके।
श¨मदर कौर ने अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पौधों के बिना हमारा जीवन अधूरा है। पौधे हमें आक्सीजन देते है। जो हम सांस के द्वारा लेते है और जीवित रहने में मदद मिलती है। इस लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए और दूसरों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित करने के साथ साथ उसकी संभाल करने के लिए उन्हें जागरूक करना चाहिए। इस अवसर पर कंवलजीत कौर, रीटा, डॉ. हरलीन कौर, डॉ. प्रेरणा गुप्ता, डॉ. लोकेश आदि उपस्थित थे।