चोरी के सिलेंडर के साथ गिरफ्तार
थाना सिटी पुलिस ने चोरी के सिलेंडर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 05:39 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 05:39 PM (IST)
संवाद सहयोगी, बटाला : थाना सिटी पुलिस ने चोरी के सिलेंडर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एएसआइ सुखविदर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रोहित निवासी वाल्मीकि मोहल्ला नेहरू गेट बटाला रात समय घरों में चोरी करता है। उन्होंने टी-प्वाइंट वाल्मीकि मोहल्ला में नाकाबंदी कर उसको काबू करके चोरी का सिलेंडर बरामद किया। उक्त सिलेंडर उसने 25 अक्टूबर को बैंक कालोनी स्थित एक बंद कोठी से चुराया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें