सांस्कृतिक समारोह में छात्राओं ने देश प्रेम की भावना को किया जागृत
आरडी खोसला डीएवी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण मनाया गया।
संस, बटाला: आरडी खोसला डीएवी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 39वां वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक समारोह संपन्न हो गया। मुख्य अतिथि एचपीएस गिल ने ज्योति प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का थीम पंचतत्व था। जल, वायु ,अग्नि ,पृथ्वी और आकाश इन पांच तत्वों में प्रकृति का निर्माण होता है। इनका संरक्षण करके हम पर्यावरण को शुद्ध रख सकते हैं।
प्रधानाचार्य बिदु भल्ला ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर उपलब्धियों का वर्णन किया। शिक्षा के क्षेत्र में आदित्य योगदान के लिए विद्यालय को बेस्ट स्कूल का अवॉर्ड और प्रधानाचार्य बिदु भल्ला को ब्रांड एम पावर लिमिटेड ने मुंबई में ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया था।
चेयरमैन अरविद खोसला और प्रेसिडेंट अजय खोसला ने कहा कि हम सबको मिलकर अपने पर्यावरण का संरक्षण करना चाहिए। छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम के द्वारा पर्यावरण शुद्ध रखने और उससे बचाने का संदेश दिया। आज आर्मी डे के अवसर पर छात्रों ने लोगों में देशप्रेम की भावना को जागृत कर सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट किया।
छात्राओं को शिक्षा खेल और विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पुरस्कृत किया गया। विद्यालय ने एचपीएस गिल को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मैनेजिग कमेटी के सदस्य केएल गुप्ता ,कमल अरोड़ा, वरिदर कासरा , मोनिका खोसला ,मनीषा खोसला, संजीव मल्हन ,भगत कुणाल , कस्तूरी लाल सेठ और अनिल मेहता उपस्थित थे।