समय से पहले रोपाई किए धान पर चलाया ट्रेक्टर
पंजाब सरकार ने दस जून से पहले किसानों को धान की फसल की रोपाई न करने के लिए आदेश जारी किए हुए है।
संवाद सहयोगी, काहनूवान : पंजाब सरकार ने दस जून से पहले किसानों को धान की फसल की रोपाई न करने के लिए आदेश जारी किए हुए है। काहनूवान क्षेत्र में किसान समय से पहले ही धान की रोपाई कर रहे है। खेतीबाड़ी विभाग ने रोपाई की गई धान की फसल पर ट्रेक्टर चला दिया।
गौरतलब है कि पिछले दिनों काहनूवान के किसान धर्म सिंह व काबल सिंह ने समय से पहले ही धान के फसल की रोपाई कर डाली थी। इस संबंधी जागरण ने पहल के आधार पर समाचार प्रकाशित किया था।
खेती अधिकारी सुरिदरपाल सिंह मान ने कहा कि खेती विभाग व पंजाब सरकार अग्रिम धान की रोपाई से बहुत सख्त है। यदि कोई किसान इलाके में समय से पहले धान की फसल लगाता है तो उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अधिकारी विशाल कुमार, इकबाल सिंह, जोगा सिंह आदि उपस्थित थे।