शादी का झांसा देकर लड़की को भगाया
पुलिस ने बहला-फुसला कर एक लड़की को भगाने के आरोप में एक नौजवान के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Jun 2020 03:12 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jun 2020 03:12 PM (IST)
संवाद सहयोगी, कलानौर : पुलिस ने बहला-फुसला कर एक लड़की को भगाने के आरोप में एक नौजवान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लड़की के पिता ने बताया कि सोमवार को वह अपने परिवार समेत गांव के पास ही खेतों में धान लगाने के लिए गए हुए थे। उनकी बेटी घर पर थी। जब वे घर वापस लौटे तो देखा कि उनकी बेटी घर पर नहीं थी। उसकी काफी तलाश की गई, मगर कुछ भी पता नहीं चल सका। उन्हें पूरा विश्वास है कि उनकी बेटी को आरोपित लव मसीह बहला फुसला कर शादी करवाने की नीयत से भगाकर ले गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें