Move to Jagran APP

घर के तहखाने में 56 और कार से 39 पेटी अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बुधवार की देर रात थाना सदर पुलिस और आबकारी विभाग के संयुक्त आपरेशन के दौरान 95 पेटी अवैध शराब बरामद की गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 06:31 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 06:31 PM (IST)
घर के तहखाने में 56 और कार से 39 पेटी अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार
घर के तहखाने में 56 और कार से 39 पेटी अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, बटाला : बुधवार की देर रात थाना सदर पुलिस और आबकारी विभाग के संयुक्त आपरेशन के दौरान 95 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। पकड़ी गई शराब चंडीगढ़ मार्का की थी। 56 पेटी शराब फरार आरोपित आलोवाल के गुरकृपाल सिंह के घर बने अंडर ग्राउंड तहखाने से बरामद हुई। इससे पहले 39 पेटी शराब कार चालक आरोपित दर्शन सिंह की कार की चेकिग के दौरान बरामद हुई। दर्शन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर गुरकृपाल के घर में बनाए गए तहखाने से 56 पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस ने इस केस में दर्शन सिंह, अजमेर सिंह और गुरकृपाल सिंह के खिलाफ आबकारी एक्ट का मामला दर्ज कर लिया। यह आपरेशन बुधवार पूरी रात चली थी।

loksabha election banner

वीरवार को पुलिस लाइन में रखी प्रेसवार्ता के दौरान एसपी (डी) तेजबीर सिंह हुंदल, डीएसपी फतेहगढ़ चूड़ियां बलबीर सिंह संधू ने बताया कि मुख्य सरगना अजमेर सिंह और कृपाल सिंह फरार है। तस्करों के तार चंडीगढ़ से जुड़े हैं। गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना कर दी गई है। बता दें कि बुधवार रात को थाना सदर पुलिस और आबकारी विभाग को दयालगढ़ के पास एक कार में अवैध शराब सप्लाई करने की बात पता चली थी। पुलिस टीम ने वहां पर नाका लगाकर क्रेटा कार सवार को रोककर तलाशी शुरू की तो उसमें 39 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। पूछताछ में पकड़े गए आरोपित दर्शन सिंह ने कबूला कि इसके अलावा 56 पेटी अवैध शराब अजमेर सिंह के घर में एक तहखाना में है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सवाल उठाने पर पुलिस अधिकारी ने नगर निगम के चुनाव से शराब का किसी भी तरह के संबंध को नकार दिया। गुरकृपाल के जुड़े चंडीगढ़ से तार

पुलिस ने खुलासा किया कि इस बड़ी खेप में शामिल आरोपित गुरकृपाल सिंह के चंडीगढ़ के बड़े तस्करों के साथ तार जुड़े हैं। उसने ही यह सारी खेप बटाला में मंगवाई थी। अजमेर, दर्शन सिंह उसके आगे कारिदे थे। पुलिस पता लगाने में जुट गई है कि गुरकृपाल के चडीगढ़ में किन-किन तस्करों के साथ संबंध है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपित अजमेर सिंह के खिलाफ पहले से पांच केस आबकारी एक्ट के तहत दर्ज हैं। इनमें दो थाना सिविल और तीन थाना सदर में दर्ज हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.