मारपीट में छह पर पर्चा
गांव भर्थ में रंजिशन एक व्यक्ति के साथ 6 व्यक्तियों द्वारा मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 07:28 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 07:28 PM (IST)
संस, बटाला : गांव भर्थ में रंजिशन एक व्यक्ति के साथ 6 व्यक्तियों द्वारा मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना श्री हरगोबिदपुर के जांच अधिकारी सवंबरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सुरजीत सिंह ने बताया कि वह दिहाड़ी लगाकर शाम को अपने घर आया। जब वह अपने घर के बाहर खड़ा था तो मनप्रीत सिंह, अकशे, गुलजिदर सिंह, तेजा, जोबन, हरजिदर ने हमला कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें