14051 में से 13313 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव
जिले में अब तक कोरोना संदिग्ध 14051 मरीजों के सैंपल लिए गए हैं।
By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Jun 2020 09:57 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jun 2020 09:57 PM (IST)
जागरण संवाददाता, गुरदासपुर : जिले में अब तक कोरोना संदिग्ध 14051 मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 13313 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि कुल 229 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 184 लोग ठीक होकर घरों को लौट गए हैं। अब जिले में 41 संक्रमित मरीज एक्टिव हैं और चार की मौत हो चुकी है। 540 लोगों की रिपोर्ट अभी भी पेडिग है।
सिविल सर्जन डॉ. किशन चंद ने बताया कि संक्रमित मरीजों में से छह को गुरदासपुर, 15 को बटाला, दो अमृतसर, एक फरीदकोट, दस जालंधर, छह पठानकोट,एक लुधियाना में आइसोलेट किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना को मात देने के लिए सभी को हिदायतों की पालना करनी चाहिए तभी जाकर हम इस महामारी के फैलाव को रोक सकते है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें