Move to Jagran APP

लोगों को बांटे 500 सैनिटाइजर

रविवार को भाजपा नेता और पार्षद सुधीर महाजन ने अपने वार्ड नंबर 21 में घर-घर जाकर 500 हैंड सेनिटाइजर बांटे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Apr 2020 04:33 PM (IST)Updated: Sun, 19 Apr 2020 04:33 PM (IST)
लोगों को बांटे 500 सैनिटाइजर
लोगों को बांटे 500 सैनिटाइजर

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : रविवार को भाजपा नेता और पार्षद सुधीर महाजन ने अपने वार्ड नंबर 21 में घर-घर जाकर 500 हैंड सेनिटाइजर बांटे। इस दौरान भाजपा जिला गुरदासपुर अध्यक्ष परमिदर सिंह गिल विशेष तौर पर पहुंचे। गिल ने बताया कि पार्षद सुधीर महाजन अपने वार्ड में 300 परिवारों को राशन की किटों सहित कुल एक हजार सैनिटाइजर भी बांट चुके हैं। अलग-अलग जगहों पर लोगों को राशन और जरूरी सामान भी वितरित किया। लोगों को 250 मास्क उपलब्ध करवाने के साथ साथ फोन करके अपनी मजबूरी बताने वाले कुछ लोगों को राशन भी पहुंचाया गया। इस मौके पर प्रिस महाजन, राजन महाजन, ध्रुव महाजन, सन्नी महाजन, शाम लाल, रमेश अरोड़ा आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सहयोग किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.