घर में घुसकर किया हमला, चार घायल
गांव अकरपुरा कलां के एक घर में पांच व्यक्तियों ने घुसकर पति-पत्नी सहित चार लोगों पर हमला कर दिया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 04:14 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 04:14 PM (IST)
संस, बटाला : गांव अकरपुरा कलां के एक घर में पांच व्यक्तियों ने घुसकर पति-पत्नी सहित चार लोगों पर हमला कर दिया। थाना किला लाल सिंह पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना किला लाल सिंह के जांच अधिकारी एएसआइ निर्मल सिंह ने बताया कि उन्हें कुलविदर सिंह निवासी गांव अकरपुरा ने बताया कि वे बीती रात अपने घर में थे कि इतने में अमन शर्मा, रमन शर्मा, लव, सोमनाथ और अजय हथियारों के साथ घुस आए व उनको और उनके सभी पारिवारिक सदस्यों पर हमला कर घायल कर दिया। कुलविंदर सिंह ने हमले का कारण पंचायत जमीन पर वॉलीबॉल खेलने को लेकर हुआ झगड़ा बताया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें