Move to Jagran APP

सेवा केंद्रों में अब मिलेंगी 326 सेवाएं

पंजाब सरकार आपके घर के पास सभी प्रकार की प्रशासनिक और सरकारी सेवाएं प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Feb 2021 03:13 PM (IST)Updated: Wed, 10 Feb 2021 03:13 PM (IST)
सेवा केंद्रों में अब मिलेंगी 326 सेवाएं
सेवा केंद्रों में अब मिलेंगी 326 सेवाएं

संवाद सहयोगी, बटाला : पंजाब सरकार आपके घर के पास सभी प्रकार की प्रशासनिक और सरकारी सेवाएं प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसी कड़ी के तहत मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह की तरफ से आभासी कार्यक्रम द्वारा सेवा केंद्रों द्वारा दी जा रही सेवाओं में 56 और सेवाओं का बढ़ावा कर दिया गया है। लंबे समय से मांग चलती आ रही थी कि परिवहन, माल विभाग और पुलिस विभाग के साथ संबंधित कुछ और सेवाएं लोगों को उनके घर के पास या गांव और वार्डो में ही दी जाए।

loksabha election banner

इन सेवाओं की शुरुआत के मौके बटाला के नजदीक गांव भुल्लर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मुख्यमंत्री पंजाब का आभासी कार्यक्रम करवाया गया। इसमें डीएसपी सिटी परविदर कौर, प्रिसिपल रविदर पाल सिंह चाहल, जिला लोक संपर्क आफिसर इंदरजीत सिंह, सरपंच बलविदर सिंह, पंच रणधीर सिंह, लेक्चरार रनिदर बरनाल, गुरमीत सिंह खेहरा, प्रभजोत सिंह, एडीएम पवन कुमार, नेटवर्क इंजीनियर दविदर पाल आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर डीएसपी परविदर कौर ने कहा कि पंजाब सरकार ने सेवा केंद्रों के माध्यम से 56 नई सेवाओं को शुरू करने की पहल की है। इनमें से 35 सेवाएं परिवहन विभाग से संबंधित हैं और 20 सेवाएं पुलिस विभाग (सांझ केंद्र) से संबंधित हैं। इसके अलावा माल विभाग द्वारा एक सेवा प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि पहले सेवा केंद्रों के माध्यम से लोगों को 270 सेवाएं प्रदान की जा रही थीं। अब 56 और सेवाओं की शुरुआत के साथ इन सेवाओं की संख्या बढ़कर 326 हो गई है।

ग्रामीण लोगों को काफी राहत : सरपंच बलविंदर

गांव भुल्लर के सरपंच बलविदर सिंह ने कहा कि अब तक लोगों को हर बड़ी या छोटी समस्या के लिए शहर या उप-मंडल में जाना पड़ता था। कभी-कभी उन्हें सरकारी सेवाओं के लिए जिला मुख्यालयों और प्रशासनिक विभागों का दौरा करना पड़ता था। इसके साथ उनका समय और पैसों का दुरुपयोग होता था, अब ये सभी सेवाएं उनके दरवाजे पर उपलब्ध हैं। इस अवसर पर विभिन्न सेवाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.