झगड़े के संबंध में 11 लोग नामजद
गांव तरीजा नगर में हुए एक झगड़े के संबंध में थाना धारीवाल की पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 07:22 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 07:22 PM (IST)
संवाद सूत्र, धारीवाल : गांव तरीजा नगर में हुए एक झगड़े के संबंध में थाना धारीवाल की पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आशीष निवासी गांव तरीजा नगर ने बताया कि वह पास्टर है। पिछले दिनों उसके छोटे भाई का झगड़ा नीरज के साथ हुआ था। इसके राजीनामे के लिए गणमान्य व्यक्तियों से बातचीत चल रही थी। शनिवार की रात जब वह अपने पड़ोसी राजन के साथ घर बैठा हुआ था तो नीरज, निखिल, मोना, चिकी, रानी ने अपने अन्य छह अज्ञात व्यक्तियों के सा उनके घर आए और बिना वजह मकान के मुख्य गेट पर ईंट पत्थर मारने शुरू कर दिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें