राजीनामा करने से मना करने पर युवक को पीटा
थाना मक्खू की पुलिस ने राजीनामा न करने पर युवक से मारपीट के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : थाना मक्खू की पुलिस ने राजीनामा न करने पर युवक से मारपीट के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सहायक थानेदार गुरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता सारज सिंह वासी गांव टिब्बी अराइयां ने बताया कि उसने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था, जिसमें राजीनामा करवाने के लिए दबाव बनाते थे और मना करने पर कश्मीर सिंह, सुच्चा सिंह, दारा सिंह व मेजर सिंह वासी रुकनेवाला ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मारपीट के आरोप में 10 लोगों पर केस संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : थाना कुलगढ़ी की पुलिस ने मारपीट के दो मामलों में 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सहायक थानेदार बलदेव सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में बलजिंद्र सिंह वासी गांव सतीयेवाला ने बताया कि पुराने झगड़े की रंजिश को लेकर शनिवार को आरोपित करण सिंह, पारस, अकाश, अकाश पुत्र अमरीक सिंह, गुरविंद्र ने दो अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं सहायक थानेदार निर्भय सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता परमजीत सिंह वासी लोहगढ़ ने बताया कि शनिवार को राजविंद्र सिंह उर्फ हैप्पी, जसकरण सिंह वासी लोहगढ़ व लवप्रीत सिंह उर्फ लवी ने रंजिशन उसके साथ मारपीट की।
घर में घुस महिला से किया दुष्कर्म, पांच पर केस संवाद सूत्र, फाजिल्का : जिले के एक गांव की रहने वाली महिला ने कुछ लोगों पर जबरदस्ती घर में घुसकर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। थाना अरनीवाला की एसआइ मनप्रीत कौर ने बताया कि 35 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई कि तीन जून की दोपहर करीब एक बजे वह घर में अकेली थी तो कुछ व्यक्ति जबरदस्ती उसके घर में घुस आए। महिला ने आरोप लगाया कि पहले रणजीत सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसके साथ आए नछत्तर सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान एक महिला रानी और दो अज्ञात व्यक्ति भी उनके साथ थे, जोकि एक कार पर आए थे। पीड़िता ने इस संबंधी अपना मेडिकल करवाकर शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी एसआइ मनप्रीत कौर ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।