जल सप्लाई कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन 24 को लगाएगी धरना
जल सप्लाई कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन की बैठक में 24 जनवरी को मांगों को लेकर धरने का फैसला लिया गया।
संवाद सहयोगी, फिरोजपुर: जल सप्लाई कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन की बैठक में 24 जनवरी को मांगों को लेकर धरने का फैसला लिया गया। इस दौरान यूनियन नेताओं ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर 18 जनवरी को धरना देने का नोटिस दिया गया था। लेकिन कार्यकारी इंजीनियर के साथ बैठक करने पर यह धरना अब 24 जनवरी को दिया जाएगा।
यूनियन नेताओं ने कहा कि कार्यकारी इंजीनियर मंडल एक ने मांगों के हल के लिए 21 जनवरी तक का समय मांगा है और यदि कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह अपने बच्चों व परिवारों सहित 24 जनवरी को धरना देंगे, जिसकी सारी जिम्मेवारी विभाग के अधिकारियों की होगी। इस मौके पर गुरपिंद्र सिंह उप प्रधान पंजाब, बलजीत सिंह सर्कल प्रधान, प्रेस सचिव रणजीत सिंह खालसा, हरजिंद्र सिंह महासचिव, बलजिंद्र सिंह, सुरजीत सिंह ब्लाक प्रधान, मलकीत सिंह, सुखदेव सिंह, सलविंद्र सिंह आदि मौजूद थे। जिला अदालतों का किया दौरा संवाद सूत्र, फिरोजपुर : इंचार्ज जिला और सेशन जज सचिन शर्मा-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाओं अथारटी फिरोजपुर की तरफ से कोविड दिशा निर्देशों अनुसार हर तरह की हिदायतों की पालना संबंधित जिला अदालतों का दौरा किया गया।
उन्होंने बताया कि जिला कानूनी सेवाओं अथारटी फिरोजपुर के सहयोग के साथ जिला कचहरियों के दोनों मेन गेटों पर कोविड चेकअप की विशेष टीमें बिठाई गई हैं जो कि हर व्यक्ति की स्पेशल जांच के बिना किसी को भी जिला कचहरियों के अंदर दाखिल होने से रोक दिया है।
इस मौके सीजेएम गुरमीत सिंह टिवाना और सीजेएम सहित सचिव जिला कानूनी सेवाओं अथारटी फिरोजपुर एकता उप्पल जी विशेष तौर पर उपस्थित थे।