Move to Jagran APP

वन विभाग ने मनाया गया वन महोत्सव, लगाया पौधों का लंगर

पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए एनजीओ मयंक फाउंडेशन के सहयोग से वन मंडल अधिकारी अमृतपाल सिंह के नेतृत्व में फिरोजपुर में वन उत्सव मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Aug 2021 06:14 PM (IST)Updated: Mon, 23 Aug 2021 06:14 PM (IST)
वन विभाग ने मनाया गया वन महोत्सव, लगाया पौधों का लंगर
वन विभाग ने मनाया गया वन महोत्सव, लगाया पौधों का लंगर

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए एनजीओ मयंक फाउंडेशन के सहयोग से वन मंडल अधिकारी अमृतपाल सिंह के नेतृत्व में फिरोजपुर में वन उत्सव मनाया गया। इसकी शुरुआत नगर पालिका पार्क से पौधारोपण के साथ हुई। इसके बाद पौधों का लंगर लगाया गया, जिसमें चक्रसिया, नीम, कनेर, एलस्टोनिया, सिल्वर ओक आदि के 550 पौधे लोगों में बांटे गए। इस मौके पर वन रेंज अधिकारी चमकौर सिंह ने कहा कि हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए, क्योंकि जहां ये प्रकृति के लिए उपयोगी होते हैं, वहीं पर्यावरण को साफ रखने और वर्षा के लिए अनुकूल माहौल बनाते हैं। इसके अलावा पौधे हमारी घरेलू जरूरतों को भी पूरा करते हैं और हमें पौष्टिक फल प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने घर में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस मौके पर मयंक फाउंडेशन के सचिव राकेश कुमार ने वन विभाग के प्रयासों की सराहना की और हमेशा सहयोग का वादा किया। इस अवसर पर ब्लाक अधिकारी गुरप्रीत सिंह, कुलदीप डोगरा, सतपाल सिंह, वन रक्षक कुलवंत सिंह, मलकीत सिंह और मयंक फाउंडेशन के सदस्य अक्षय कुमार, विकास गुंबर, गुर साहिब, अनिल मछराल और दविदर नाथ विशेष रूप से उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.