अपग्रेड हुए गुरुहरसहाय के तीन सरकारी स्कूल
कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी के प्रयास सदका गुरुहरसहाय हलके के तीन सरकारी स्कूलों को अपग्रेड किया गया है। हलके के सरकारी स्कूलों में करीब 17 करोड़ रुपए की लागत के साथ करवाए गए विकास प्रोजेक्टों का शुक्रवार को सामूहिक उद्घाटन किया गया। जिन तीन स्कूलों को अपग्रेड किया गया है उनमें चक्क निधाना हाई स्कूल से सीनियर सेकेंडरी बना है।
संवाद सहयोगी, गुरुहरसहाय (फिरोजपुर) : कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी के प्रयास सदका गुरुहरसहाय हलके के तीन सरकारी स्कूलों को अपग्रेड किया गया है। हलके के सरकारी स्कूलों में करीब 17 करोड़ रुपए की लागत के साथ करवाए गए विकास प्रोजेक्टों का शुक्रवार को सामूहिक उद्घाटन किया गया। जिन तीन स्कूलों को अपग्रेड किया गया है, उनमें चक्क निधाना हाई स्कूल से सीनियर सेकेंडरी बना है। जबकि शेर सिंह वाला हाई स्कूल से सीनियर सेकेंडरी स्कूल और जंडवाला माध्यमिक से हाई स्कूल में अपग्रेड किया गया ।
छावनी स्थित जिला कांप्लेक्स में आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिये खेल मंत्री राणा सोढी ने हलका गुरुहरसहाय के 107 स्कूलों को करीब 17 करोड़ रुपए की राशि के साथ किये गए कामों के उद्घाटन किया। इस दौरान कहा कि सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुरुहरसहाय में 1करोड़ 6 लाख 35 हजार रुपए, दोना मताड़ स्कूल में 65 लाख 60 हजार, हामद स्कूल में 57 लाख 44 हजार, कोहर सिंह वाला स्कूल में 44 लाख 92 हजार, जीपीएस. गुरुहरसहाय स्कूल में 44 लाख 1 हजार, मेघा राय हिठाड़ स्कूल में 38 लाख 58 हजार, जंडवाला स्कूल में 37 लाख 14 हजार, जीएमएस गांव गुरुहरसहाय स्कूल में 34 लाख 93 हजार, शेर सिंह वाला स्कूल में 32 लाख 15 हजार और भूरे खुर्द स्कूल में 31 लाख 26 हजार रुपए समेत 107 स्कूलों में करीब 17 करोड़ के काम किए गए। इस मौके पर एसडीएम रविंदरपाल अरोड़ा, जिला शिक्षा अफसर सेकेंडरी कुलविंदर कौर, जिला शिक्षा अफसर एलीमेंट्री राजीव छाबड़ा, पालिटेक्निक सचिव गुरदीप सिंह ढिल्लों, भुपिंदरपाल सिंह राजू के अलावा डिप्टी डीओ कोमल अरोड़ा और सुखविंदर सिंह, सर्बजीत सिंह, सुखदेव सिंह और पवन मदान, अंग्रेज संधू, बिक्की सिद्धू और सेवक संधू समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
सरकारी स्कूलों पर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 18 करोड खर्च किए
मंत्री ने बताया कि अब तक गुरुहरसहाय हलके के सरकारी स्कूलों पर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 18 करोड़, सरकारी स्कूलों में पीने योग्य पानी के लिए लगाए गए आरओ सिस्टम पर 1 करोड़, स्कूलों में बच्चियों के लिए सैनेटरी पैड मशीनों के लिए 50 लाख, स्मार्ट क्लास रूम के लिए प्रोजेक्टर और एलईडी के लिए 1 करोड़ 25 लाख, 12वीं के विद्यार्थियों की आनलाइन शिक्षा के लिए 1350 मोबाइल और प्राथमिक स्कूलों के लिए 3500 बैंच दिए गए हैं।
गुरुहरसहाय के सरकारी स्कूलों में बढ़ी बच्चों की संख्या
गुरमीत सोढी ने कहा कि 2017 में उनकी सरकार आने पर सरकार ने शिक्षा प्रणाली में सुधार किया। अब गुरुहरसहाय के सरकारी स्कूलों में स्मार्ट स्कूल, स्मार्ट क्लास रूम, एलईडी., फर्नीचर समेत हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं। स्कूलों में बच्चों की संख्या भी 24480 से बढ़कर 30424 हो गई है, जोकि 6 हजार तक बढ़ी है। आने वाले सैशन दौरान ओर बढ़ेगी।