श्मशानघाट में शराब बेचने वाले दो गिरफ्तार
थाना गुरुहरसहाय की पुलिस ने मंडी पंजेके उताड़ के श्मशानघाट में शराब बेच रहे दो लोगों को काबू कर 25 बोतल अवैध शराब बरामद की है।
संवाद सूत्र, गुरुहरसहाय (फिरोजपुर)
: थाना गुरुहरसहाय की पुलिस ने मंडी पंजेके उताड़ के श्मशानघाट में शराब बेच रहे दो लोगों को काबू कर 25 बोतल अवैध शराब बरामद की है। सहायक थानेदार बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को गश्त दौरान सूचना मिली थी कि धर्मपाल वासी गांव छोटा जंड वाला व बलविंद्र राम मेघा राय उताड़ अवैध शराब बेचते हैं और अब श्मशानघाट में शराब बेच रहे हैं। पुलिस ने छापामारी कर आरोपितों को 25 बोतल अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है।
लाकडाउन में दुकानें खोलने वाले तीन गिरफ्तार संवाद सूत्र, गुरुहरसहाय (फिरोजपुर): थाना गुरुहरसहाय की पुलिस ने वीकेंड लाकडाउन में दुकानें खोलने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामल दर्ज किया है। थाना गुरुहरसहाय के सहायक थानेदार मलकीत सिंह व महल सिंह ने बताया कि शनिवार को वीकेंड लाकडाउन में गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि तिलक राज वासी मेन बाजार गुरुहरसहाय, मानव मोती एवं लाटू चुघ वासी पंजेके उताड़ ने अपनी दुकानें खोली हुई हैं। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। दो आरोपितों को फिलहाल जमानत पर रिहा कर दिया था। बिना वजह घूमने वाले दो लोगों पर केस
संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस ने लाकडाउन में बिना वजह घूमने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ दर्ज किया है। थाना सिटी के सहायक थानेदार कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे तो लाकडाउन में घूम रहे रोहित व गौरव वासी गली नंबर को घूमने का कारण पूछा तो उन्होंने कोई जबाव नहीं दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।