हेरोइन व प्रतिबंधित गोलियों सहित दो गिरफ्तार
जिला पुलिस ने हेरोइन व प्रतिबंधित गोलियों सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
संवाद सहयोगी, फिरोजपुर: जिला पुलिस ने हेरोइन व प्रतिबंधित गोलियों सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना सिटी के सब इंस्पेक्टर सुखमंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को गश्त के दौरान लिक रोड बस्ती आवा के नजदीक आरोपित आकाश निवासी बस्ती आवा को शक के आधार पर गिरफ्तार तलाशी ली तो उससे पांच ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। वहीं थाना मल्लांवाला के एएसआइ अमरजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान गांव मीहां सिंह वाला के नजदीक बाइक सवार गुरलाल सिंह निवासी मीहां सिंह वाला को शक के आधार पर गिरफ्तार करके तलाशी ली तो उससे 380 प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई। 10 ग्राम हेरोइन सहित काबू
संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : थाना मक्खू की पुलिस ने 10 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एएसआइ बलविदर कौर ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस पार्टी गश्त के दौरान दाना मंडी मक्खू गेट के पास पहुंची तो आरोपित स्वर्ण सिंह निवासी बुल्लेके पुलिस को देखकर घबरा गया। उसे पुलिस ने शक के आधार पर गिरफ्तार कर तलाशी ली तो उससे 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।