एसएसपी निवास के बाहर तिरंगे का अपमान, तीन दिन से फहरा रहा फटा ध्वज
एसएसपी निवास के बाहर तिरंगे का अपमान तीन दिन से फहरा रहा फटा ध्वज
संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : आजादी का महोत्सव मनाने जा रही सरकार हर घर तिरंगे की मुहिम चला रही है, लेकिन फिरोजपुर के सार्वजनिक स्थान पर लहरा रहा तिरंगा पिछले तीन दिन से फटा हुआ है। एसएसपी निवास के सामने 100 फीट की उंचाई पर लहरा रहा तिरंगा तेज हवाओं कारण फट गया है।
केंद्र सरकार की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए स्कूलों कालेजों व समाजसेवी संस्थाओं की ओर से लोगो में देश भक्ति की भावना पैदा करने और अपने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति लोगो के दिलों में सम्मान जगाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं एसएसपी फिरोजपुर की कोठी के पास लगाया 100 फीट का झंडा फट चुका है, लेकिन प्रशासन का इस और कोई ध्यान नहीं। इसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान ही कह सकते हैं।
भाजपा के पूर्व जिला प्रधान दविदर बजाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर घर तिरंगा लहरा कर जहां तिरंगे का सम्मान किया जा रहा है। अगर सार्वजनिक स्थान पर तिरंगा पुराना फटा है तो यह राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा। प्रशासन को चाहिए कि जहां कहीं भी तिरंगा पुराना या फट जाएगा, उसे तुरंत बदल देना चाहिए। बाक्स
जल्द बदला जाएगा तिरंगा
एडीसी सागर सेतिया ने कहा कि उनके संज्ञान में नहीं था कि एसएसपी निवास के बाहर लगा तिरंगा झंडा पुराना और फट चुका है। उन्होंने कहा कि नए झंडे का आर्डर कर दिया गया। जल्द ही नया झंडा लगा दिया जाएगा।