किसान बोले-मंडियों में रूल रही बेटों की तरह पाली फसल
संवाद सहयोगी, फाजिल्का भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर ने जिलाध्यक्ष उदय ¨सह घुड़यिाना के नेतृत्
संवाद सहयोगी, फाजिल्का
भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर ने जिलाध्यक्ष उदय ¨सह घुड़यिाना के नेतृत्व में अबोहर-फाजिल्का रोड पर शाह पैलेस के निकट रोड जाम करके सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
जिला अध्यक्ष घुड़यिाना ने कहा कि पंजाब सरकार ने धान की बिजाई को जानस बूझकर लेट किया, जिसके कारण धान की फसल देरी के साथ पकने के कारण नमी आना स्वाभाविक है। अब जब किसान फसल लेकर मंडियों में पहुंच चुके हैं, तो किसानों को नमी ज्यादा होने का बहाना लगाकर अपमानित किया जा रहा है। बेटों की तरह पाली फसल मंडियों में बेकार पड़ी हुई है। किसान गेहूं की बिजाई से भी पिछड़ गए हैं।
उन्होंने बताया कि किसानों की लूट के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के चार जिलों के नेता बलदेव ¨सह जिला प्रधान ब¨ठडा, सुखदेव ¨सह जिला प्रधान श्री मुक्तसर साहिब, उग्र ¨सह जिला कोषाध्यक्ष मानसा व मेजर ¨सह जिला कोषाघ्यक्ष फरीदकोट दस नवंबर से मरणव्रत पर बैठे हैं। मंडियों में बासमती धान की हो रही किसानों की लूट पर कहा कि मंडी बोर्ड के अधिकारी व व्यापारियों की मिलीभगत के कारण मंडियों में पुल करके मार्केट की अपेक्षा सस्ते भाव पर खरीद की जा रही है। उन्होंने मांग की कि किसानों की फसल बगैर किसी शर्त सही रेट पर खरीदी जाए, जिन किसानों पर पराली जलाने के केस किए गए हैं, वह बिना शर्त रद्द किए जाएं।
इस मौके पर जिला महासचिव सचिव प्रगट ¨सह, जिला प्रैस सचिव नवनीत फाजिल्का, ब्लाक प्रधान लखविन्दर ¨सह अरनीवाला, सुखबीर ¨सह, प्रेम चंद, काशी राम, कामरेड कुलवंत ¨सह, जसवंत ¨सह, प्रीतम चंद, रोमन कुमार, वीर ¨सह, दविन्दर कुमार, और अन्य किसान मौजूद थे।
बाक्स
लोगों को हुई परेशानी
किसान यूनियन द्वारा 12 से तीन बजे तक मुख्य मार्ग पर धरना लगाए जाने से अबोहर की ओर से फाजिल्का व फाजिल्का से अबोहर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। धरने लगने से पहले ही नगर थाना प्रभारी लवमीत कौर मौके पर पहुंची व पुलिस कर्मचारियों की वहां तैनाती की। पुलिस द्वारा वाहन चालकों को दूर से ही किसी अन्य रास्ते के जरिए आगे मुख्य मार्ग तक जाने के लिए भेजा गया।