हथियारबंद हमलावरों ने किया जीजा-साले पर हमला
फिरोजपुर में तीन मारपीट की घटनाओं में जीजा व साला और दंपती सहित उनका बेटा जख्मी हो गए। जख्मियों को नजदीक के अस्पताल में दाखिल करवाया।
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : फिरोजपुर में तीन मारपीट की घटनाओं में जीजा व साला और दंपती सहित उनका बेटा जख्मी हो गए। जख्मियों को नजदीक के अस्पताल में दाखिल करवाया। आरोपित फरार है। पुलिस ने मारपीट के केस दर्ज कर लिए हैं। पहले में कुलगढ़ी थाना अंतर्गत मारपीट हुई। पुलिस को दिए बयानों में कलेर सिह निवासी गांव बद्धनी जैमल सिंह वाला ने बताया कि वह एक सितंबर की रात आठ बजे अपने जीजा के साथ सब्जी लेकर मल्लवाल पुराना से बद्धनी जैमल सिंह वाला को जा रहा था तो पक्की नहर गंगनाल मोगा रोड फिरोजपुर पर आकाश निवासी सच्चादोस्त वाली, हरदीप सिंह निवासी बद्धनी जैमल सिंह वाला और महेन्दरपाल सिंह निवासी गांव बद्धनी जैमल वाला ने हथियारों समेत उन पर हमला कर दिया और जख्मी कर दिया। एएसआइ राज कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
दूसरा केस : ममदोट थाना अंतर्गत घर में बोर करवाने के दौरान गली में कीचड़ की वजह से विवाद हो गया। इसी रंजिश को लेकर पति पत्नी और उनके बेटेकी पिटाई कर दी। पुलिस ने चार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयानों में अवतार सिंह निवासी गांव पोजोके ने बताया कि एक दिन पहला होमगार्ड मुखत्यार सिंह ने अपने घर बोर करवाया था, जिसका कीचड़ गली में पड़ा था, कीचड़ को रोकने के लिए उनकी तरफ से अपने घर के बाहर ईंटों लगाईं थी, जिसे बलविन्दर सिंह ने उखाड़ दिया। अवतार सिंह ने बताया कि इसी रंजिश को लेकर बलविन्दर सिंह, सुरिन्दर सिंह उर्फ छिन्दर सिंह, बलजीत सिंह, कुलविन्दर सिंह निवासी गांव पोजोके ने हमला कर दिया और उसे जख्मी कर दिया। साथ ही उसकी पत्नी प्रीतम कौर और उसके लड़के हरदीप सिंह को मारा गया।
तीसरा केस : थाना सदर जीरा अंतर्गत गांव धन्ना शहीद में एक व्यक्ति के साथ मारपीट करके उसे जख्मी कर दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयानों में इकबाल सिंह गांव जुयावाला हाल तलवंडी भाई ने बताया कि वह और मिट्ठण अपने मोटरसाइकिल से जा रहे थे कि तभी आरोपित दोषी भगवंत सिंह, अंग्रेज सिंह, जगसीर सिंह और सुक्खा सिंह ने कार में आकर उनके साथ मारपीट की।