वेलफेयर सोसायटी ने समस्याओं से सिविल सर्जन को अवगत करवाया
प्रधान दीवान चंद सुखीजा की अध्यक्षता में नवनियुक्त सिविल सर्जन डॉ.जुगल किशोर के साथ मुलाकात की।
By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Jul 2020 06:05 PM (IST)Updated: Wed, 08 Jul 2020 06:05 PM (IST)
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : स्ट्रीम लाइन वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने संस्था के प्रधान दीवान चंद सुखीजा की अध्यक्षता में नवनियुक्त सिविल सर्जन डॉ.जुगल किशोर के साथ मुलाकात की। इस दौरान डॉ.जुगल को शहरवासियों की समस्याओं से अवगत करवाया तथा सिविल अस्पताल की समस्याओं से भी अवगत करवाया। सिविल सर्जन फिरोजपुर ने संस्था नेताओं को विश्वास दिलाया कि वह जल्द ही उनकी समस्याओं को हल करवाने की कोशिश करेंगे। इस मौके पर विकास कालड़ा, मनिद्र, प्रवीण धवन व एचएस भूई आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें