एसडीएम जीरा ने विकास कार्यो की शुरुआत की
विकास मुहिम के तहत हलका विधायक कुलबीर सिंह जीरा के नेतृत्व में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 05:45 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 05:45 PM (IST)
संवाद सूत्र जीरा, (फिरोजपुर) : पंजाब सरकार द्वारा शुरू गए विकास मुहिम के तहत हलका विधायक कुलबीर सिंह जीरा के नेतृत्व में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इसके तहत वार्ड नंबर नौ तथा छह में एसडीएम रणजीत सिंह भुल्लर द्वारा विकास कार्यो की शुरुआत करवाई गई। इस मौके पर एसडीएम रंजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि वार्ड नंबर छह तथा नौ में 10 लाख रुपए की लागत के साथ विकास कार्य शुरू किए गए हैं। इस मौके पर ईओ नगर कौंसिल शरणजीत कौर, उप प्रधान हरीश तांगड़ा, पार्षद राजेश ढंड, पवन कुमार, उप प्रधान अश्वनी सेठी, ठेकेदार संदीप कालडा, सुखविदर सिंह, करनैल सिंह, रणजीत बजाज आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें