भारत विकास परिषद ने एसडीएम का किया सम्मान
प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा एसडीएम रंजीत सिंह भुल्लर का विशेष सम्मान किया गया।
संवाद सूत्र जीरा, (फिरोजपुर) : कोरोना महामारी के दौरान फ्रंट लाइन पर लड़ने वाले अफसरों के सम्मान करने की कड़ी के तहत समाज सेवी संस्था भारत विकास परिषद इकाई जीरा तथा प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा एसडीएम रंजीत सिंह भुल्लर का विशेष सम्मान किया गया।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि कोरोना महामारी तथा बीते दिनों इलाके में गेहूं के नाड़ को लगी आग को बुझाने के लिए एसडीएम रंजीत सिंह भुल्लर द्वारा विशेष सहयोग किया गया था। इस दौरान एसडीएम भुल्लर द्वारा संस्था के समूह पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर प्रधान अशोक पलता, उप प्रधान बिट्टू विज ,सचिव जगदेव शर्मा, सत्येंद्र सचदेवा, सचिव महेंद्रपाल सिंह, मास्टर नवीन सचदेवा, करण बांसल, एडवोकेट लखविदर सिंह, एडवोकेट सुरेंद्र सिगला, सुखविदर सिंह ग्रेवाल, विपन सेठी आदि उपस्थित थे।