जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच चली गोलियां
थाना मक्खू के अधीन आते गांव महमूद वाला में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद।
संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : थाना मक्खू के अधीन आते गांव महमूद वाला में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में बवाल खड़ा हो गया। तकरार इतना बढ़ गया कि नौबत गोली चलाने तक पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ जानलेवा हमला करने, असलाह एक्ट और मारपीट करने की धाराओं तहत क्रास केस दर्ज किया है। दोनों पक्षों के आरोपितों की संख्या पांच बताई गई है।
थाना मक्खू के सहायक थानेदार लाल सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में पहली पार्टी के शिकायतकर्ता अवतार सिंह पुत्र दरबारा सिंह वासी बस्ती शामें वाली ने बताया कि बीते दिन जमीनी विवाद को लेकर आरोपी इंद्रजीत सिंह, महिन्द्र सिंह पुत्र निशान सिंह, निशान सिंह व बलदेव सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह ने उस पर जानलेवा हमला किया और इस दौरान आरोपित महिद्र सिंह ने उसे मारने की नीयत से फायर किए, जिसमें से एक फायर ट्रैक्टर पर लगा और दूसरा फायर उसके ऊपर से गुजर गया।
वहीं दूसरी पार्टी के स्वर्ण सिंह पुत्र बाज सिंह वासी महमूद वाला ने बताया कि आरोपी अवतार सिंह पुत्र दरबारा सिंह वासी बस्ती शामे वाली ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर बीते दिन उसके साथ मारपीट की और उसे जख्मी कर दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों में एक पक्ष के चार लोगों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है जबकि दूसरे पक्ष के एक आरोपित पर पर्चा दर्ज किया है। फिलहाल आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रहे है, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।