Move to Jagran APP

फिरोजपुर में राणा सोढी बने भाजपा के उम्मीदवार

भाजपा की ओर से फिरोजपुर शहरी सीट पर कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी को टिकट देने के बाद फिरोजपुर शहरी सीट हाट बन गई है और फिरोजपुर शहरी में इस बार राजनीति के धुरंधरों के बीच चुनावी रण होगा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 10:48 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 10:48 PM (IST)
फिरोजपुर में राणा सोढी बने भाजपा के उम्मीदवार
फिरोजपुर में राणा सोढी बने भाजपा के उम्मीदवार

संजय वर्मा/तरूण जैन, फिरोजपुर : भाजपा की ओर से फिरोजपुर शहरी सीट पर कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी को टिकट देने के बाद फिरोजपुर शहरी सीट हाट बन गई है और फिरोजपुर शहरी में इस बार राजनीति के धुरंधरों के बीच चुनावी रण होगा। राणा सोढ़ी पांचवी बार अपना गुरुहरसहाय हलका छोड़ फिरोजपुर से चुनाव लड़ रहे हैं।

loksabha election banner

67 वर्षीय राणा सोढ़ी 2002 से लगातार गुरुहरसहाय से कांग्रेस से विधायक बनते आ रहे हैं और कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी माने जाते है।, यह होगी चुनौती

पिछले पांच साल में फिरोजपुर में अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। मारपीट, गुंडागर्दी, लूटपाट की वारदातें रुकने का नाम नही ले रही। युवाओं को रोजगार के साधन मुहैया करवाना, क्षेत्र में इंडस्ट्री लगवाना, सरकारी अस्पताल में डाक्टरो की कमी को पूरा करना, पीजीआई का निर्माण, जिले को पर्यटन में बढ़ावा देना राणा के लिए मुख्य चुनौती होंगे। अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर को व्यापार के लिए खुलवाना भी राणा के लिए किसी बड़े टॉस्क से कम नही होगा। ये धुरंधर है सामने

राणा गुरमीत सोढ़ी और कांग्रेस प्रत्याशी परमिंदर सिंह पिकी का 36 का आंकड़ा तो शुरू से ही जगजाहिर है, लेकिन अब राजनीति के मैदान में भी दोनो एक-दूसरे के आमने-सामने हो गए है। पिकी शहरी क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके हैं। वहीं आम आदमी पार्टी ने रणबीर सिंह भुल्लर पर दांव खेला है। इनके टूट गए अरमान

टिकट की दावेदारी को लेकर भाजयुमो के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुरपरवेज सिंह शैले पिछले एक सप्ताह से डोर-टू-डोर कंपेनिग कर रहे थे। वहीं भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक धवन, दविदर बजाज भी इस दौड़ में सबसे आगे थे। क्या एकजुट होंगे भाजपाई

भाजपा का गढ़ माने जाते फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र में आपसी गुटबाजी के कारण यहां पर दो बार लगातार भाजपा हार गई और इसका लाभ कांग्रेसी विधायक परमिदर सिंह पिकी को मिला।

वर्कर, जिसे कहेंगे उसे करूंगा समर्थन

पूर्व भाजपा विधायक सुखपाल सिंह नन्नू का कहना है कि वह वर्करो के सहारे है, जो वर्कर फैसला लेंगे, वह उसी उम्मीदवार का समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि वह अपने सभी फैसले वर्करो पर ही छोड़ते है। पार्टी ने टिकट दिया तो देंगे साथ : धवन

भाजयुमो उपाध्यक्ष अभिषेक धवन का कहना है कि पार्टी ने जिसे टिकट दिया है, वह उसी का समर्थन करेंगे। क्षेत्र में फिर से भाजपा का गढ़ स्थापित करने के लिए उनके द्वारा विशेष प्रयास किए जाएंगे। पार्टी में नहीं कोई गुटबाजी : शैले

टिकट के दावेदारो में शामिल गुरपरवेज सिंह शैले ने कहा कि पार्टी हाईकमान का फैसला उन्हें सर्वोपरि है। पार्टी ने जिसे उम्मीदवार घोषित किया है, वह उसका भरपूर समर्थन करेंगे। पार्टी में किसी तरह की कोई गुटबाजी नही है।

प्रोफाइल स्टोरी

राणा सोढी

उम्र-67 साल

पोस्ट ग्रेजुएट

इसलिए मिली टिकट: पांच बार गुरुहरसाय से चुनाव जीते चुके हैं। फिरोजपुर शहरी सीट से परमिंदर सिंह पिंकी को टक्कर दे सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.