Move to Jagran APP

राज बुंगी जिला प्रधान और गुरजंट दूसरी बार बने महासचिव

जिला वाटर सप्लाई मस्टररोल यूनियन का चुनाव प्रदेश प्रधान सुखनंदन सिंह की अध्यक्षता में सर्किल दफ्तर फिरोजपुर में हुई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 11:33 PM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2019 11:33 PM (IST)
राज बुंगी जिला प्रधान और गुरजंट दूसरी बार बने महासचिव
राज बुंगी जिला प्रधान और गुरजंट दूसरी बार बने महासचिव

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : जिला वाटर सप्लाई मस्टररोल यूनियन का चुनाव प्रदेश प्रधान सुखनंदन सिंह की अध्यक्षता में सर्किल दफ्तर फिरोजपुर में हुई। इसमें राज कुमार बुंगी को जिला प्रधान बनाया गया। गुरजंट सिंह होलांवाली को दूसरी बार महासचिव चुना गया। जिला चेयरमैन बेअंत सिंह संधा, सीनियर उपप्रधान दर्शन सिंह पतली, सुच्चा सिंह, हरप्रीत सिंह सहायक सचिव, जसमेल सिंह खजांची, दिनेश सिंह को दफ्तरी सचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा गुरमीत सिंह उपप्रधान चुने गए। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने प्रधान को आश्वासन दिया कि वे अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाएंगे। इस मौके पर यूनियन ने श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व को समर्पित रखे सुखमणि साहिब के पाठ के भोग डाले और संगत के लिए लंगर लगाया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.