Move to Jagran APP

बहाल नहीं हुआ रेल यातायात, अगले आदेशों तकरहेगा रद

शनिवार को भी रेल यातायात शुरू न हो सका। फिरोजपुर डिवीजन अगले आदेशों तक यातायात बहाल नहीं करेगी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Nov 2020 05:30 AM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2020 05:30 AM (IST)
बहाल नहीं हुआ रेल यातायात, अगले आदेशों तकरहेगा रद

अशोक शर्मा, फिरोजपुर : शनिवार

loksabha election banner

को भी रेल यातायात शुरू न हो सका। फिरोजपुर डिवीजन अगले आदेशों तक यातायात बहाल नहीं करेगी। अपर मंडल रेल प्रबंधक फिरोजपुर सुखविदर सिंह ने कहा हालात सामान्य होने के बाद ही उच्चाधिकारी कोई फैसला लेंगे। फिलहाल स्थिति पहले वाली ही है।

बीते 24 सितंबर से रेलवे यातायात किसान संगठनों के आंदोलन के कारण बंद था। लेकिन किसान संगठनों ने 21 अक्टूबर को मालगाड़ियों की सेवा बहाल करने की घोषणा की, तभी उत्तर रेलवे के फिरोजपुर एवं अंबाला मंडल की तरफ से तत्काल प्रभाव से मालगाड़ियां चलाई गई। लगभग 173 मालगाड़ियों का संचालन रेलवे की तरफ से किया गया। एक बार फिर परिचालन बाधित होने के कारण दोबारा यातायात बहाल करना मुश्किल हो गया। आखिरकार रेलवे ने 23 अक्टूबर को यह फैसला लिया कि जब तक स्थिति पूर्ण रूप से सामान्य नहीं होती, तब तक कोई भी मालगाड़ी का परिचालन नहीं किया जाएगा और प्रतिबंध 29 अक्टूबर तक किया। 29 अक्टूबर के बाद भी रेल अधिकारियों को हालात सामान्य होते नजर नहीं आ रहे। यही वजह है कि अगले आदेशों तक रेल परिचालन को रोका गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.