टेक्निकल सर्विस यूनियन ने किया रोष प्रदर्शन
टेक्निकल सर्विस यूनियन ममदोट सांझा फोरम के संयुक्त आह्वान पर शुक्रवार को सबडिवीजन ममदोट में ब्लॉक प्रधान अजमेर सिंह के नेतृत्व में वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल का पुतला फूंका गया।
संवाद सूत्र, ममदोट (फिरोजपुर) : टेक्निकल सर्विस यूनियन ममदोट सांझा फोरम के संयुक्त आह्वान पर शुक्रवार को सबडिवीजन ममदोट में ब्लॉक प्रधान अजमेर सिंह के नेतृत्व में वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल का पुतला फूंका गया।
ब्लॉक प्रधान अजमेर सिंह ने कहा कि वित्तमंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान पहले बठिडा थर्मल प्लांट को बंद कर दिया था, जिससे सैकड़ों बिजली कर्मचारी बेरोजगारी में चलेंगे और अब वित्तमंत्री ने थर्मल प्लांट की जमीन पुडा को बेच दी और किसानों, मजदूरों और कर्मचारियों को धक्का दे दिया। उन्होंने बताया कि थर्मल पॉवर के संचालन के दौरान, पंजाब में बिजली सभी वर्गों को सस्ते में उपलब्ध करवाई गई थी, लेकिन पंजाब सरकार ने बठिडा थर्मल प्लांट को बंद कर दिया और पंजाब सरकार बिजली निजी थर्मल पावर प्लांटों से खरीदने लगी, जो बहुत महंगे भाव पर मिल रही है। रोष प्रदर्शन में सभी बिजली कर्मचारियों ने इसका कड़ा विरोध किया। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष अजमेर सिंह, पूरन सिंह, कुलवंत सिंह ब्लाक अध्यक्ष सब डिवीजन झोक टहल सिंह वाला, उपाध्यक्ष बूटा सिंह, जगतार सिंह, सुरजीत सिंह मौजूद रहे।