वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत
गांव डुमनी वाला में एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Aug 2022 04:16 PM (IST)Updated: Sat, 06 Aug 2022 04:16 PM (IST)
संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : गांव डुमनी वाला में एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत हो गई। थाना कुलगढ़ी की पुलिस ने मृतक के स्वजनों के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सब इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता मिदो बाई पत्नी मंगत सिंह निवासी अलियाणा ने बताया कि उसका पति मंगत सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी अलियाणा जिला फाजिल्का गांव डुमनी वाला के गोदाम जेजीएस के पास सफेदे के पेड़ उखाडने वाले लोगों के साथ रोटी तैयार करने का काम करता है और शुक्रवार शाम को शौच करने गया तो सड़क पर पैदल जाते हुए उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें