बहू के अवैध संबंधों का विरोध करने पर पंचायत मेंबर की हत्या
अवैध संबंधों का विरोध करने पर गुरुहरसहाय के गांव बुल्ला राय हिठाड़ में दो लोगों ने पंचायत मेंबर की हत्या कर दी। आरोपितों ने पहले पंचायत मेंबर का पीछा कर बाइक को टक्कर मारी और बाद में उसके सिर पर लोहे की राड से वार कर हत्या कर दी।
जागरण संवाददाता, गुरुहरसहाय (फिरोजपुर) : अवैध संबंधों का विरोध करने पर गुरुहरसहाय के गांव बुल्ला राय हिठाड़ में दो लोगों ने पंचायत मेंबर की हत्या कर दी। आरोपितों ने पहले पंचायत मेंबर का पीछा कर बाइक को टक्कर मारी और बाद में उसके सिर पर लोहे की राड से वार कर हत्या कर दी। वारदात गुरुहरसहाय थाना के अंतर्गत मोहन के हिठाड़ लिक रोड पर सोमवार शाम छह बजे की है। पुलिस ने मृतक बुड़ सिंह के भाई किशोर सिंह की शिकायत पर आरोपित जसविदर सिंह और सलविदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
किशोर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बताया कि उसका बड़ा भाई बुड़ सिंह गांव की पंचायत का मेंबर था। भाई बूड़ सिंह की बहू के आरोपित जसविदर सिंह से अवैध संबंध थे। किशोर सिंह ने बताया कि अवैध संबंधों पर एतराज जताने पर ही आरोपितों ने उसके भाई की हत्या की। किशोर सिंह ने बताया कि 22 फरवरी को उसका भाई बाइक पर सायं छह बजे गांव लौट रहा था तो पहले से पीछा कर रहे आरोपितों ने गाड़ी से उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह नीचे गिर गया। बाद में आरोपित सलविदर सिंह ने बुड़ की बाजूओं को पकड़ा और जसविदर ने लोहे की राड से उसके सिर पर वार किए। वारदात की जानकारी उसको मौके पर मौजूद लोगों ने दी। बहू को तंग करने पर पहले भी पुलिस में दी थी शिकायत
किशोर सिंह ने बताया कि आरोपित जसविदर सिंह बुड़ सिंह की पुत्रवधू को तंग करता था। कई बार समझाने के बाद भी आरोपित अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसके भाई बूड़ सिंह ने आरोपित जसविदर सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दी थी।
आरोपितों की तलाश में पुलिस कर रही रेड : इंस्पेक्टर
थाना गुरुहरसहाय के इंस्पेक्टर जसवरिदर सिंह ने बताया कि किशोर सिंह की शिकायत के बाद आरोपितों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपितों की तलाश जारी है। कई जगह पुलिस टीम ने रेड की है। जल्द ही आरोपित गिरफ्त में होंगे।