कॉपी..पानी चोरी करने से रोका चलाई गोली, केस दर्ज
साईआंवाला में खेत में पानी लगाने को लेकर गोली चल गई।
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : फिरोजपुर के गांव साईआंवाला में खेत में पानी लगाने को लेकर गोली चल गई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में हरजीत सिंह ने बताया कि वह और कुछ लोग कस्सी में पानी कम आने के कारण पानी की निगरानी कर रहे थे।
इस दौरान आरोपित दरबारा सिंह, फतेह सिंह निवासी गांव रूकना बेगू आए और पाइप लगाकर पानी चोरी करके खेतों को लगाने लगे। जब उन्होंने ऐसा करने से रोका तो आरोपितों ने गोली चला दी। इस दौरान आरोपितों ने उसका मोटरसाइकिल भी छीन लिया।
थाना कुल्लगढ़ी के एसआइ जजपाल सिंह ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसआइ व सिपाही से की मारपीट, केस गुरुहरसहाय थाना के अधीन गांव दरबारा सिंह वनाला में एएसआइ और सिपाही के साथ मारपीट करने के मामले में तीन पर मामला दर्ज किया है।
एएसआइ गुरचरन सिंह व सिपाही अरपनप्रीत सिंह किसी मामले की जांच के लिए गांव दरबारा सिंह वनाला गए थे। इस दौरान कश्मीर सिंह, जरनैल सिंह, हरमेश सिंह, मनजीत सिंह, गुरविंद्र सिंह, सुरजीत कौर, शिंदर कौर निवासी दरबारा सिंह वाला ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया और मोबाइल भी झपट लिया। एएसआइ दर्शन सिंह ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
धान की लगवाई को लेकर की मारपीट, केस गांव मीठे में धान की लगवाई को लेकर एक व्यक्ति की मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दस लोगों पर केस दर्ज किया है। सरवन सिंह निवासी गांव मिट्ठे ने बताया कि आरोपित सुखप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, अमरजीत सिंह, गुरदयाल सिंह, गुरजंट सिंह, सविंदर सिंह, बलदेव सिंह, निवासी गांव मिट्ठे ने धान की फसल लगाई थी। धान की लगवाई 5000 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब के साथ मांगते थे, परंतु उसने 3000 रुपए प्रति एकड़ के हिसाब के साथ बात की थी। इसी बात को लेकर आरोपितों ने हमला कर दिया। एएसआइ गुरविंदर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज करके आगे वाली कार्रवाई शुरू कर दी है।