गुरुद्वारा साहिब के स्टोर से चोरी करता एक काबू
थाना कुलगढ़ी के अधीन गांव शेरखां के गुरुद्वारा साहब के स्टोर में से दो पंखे चोरी करने वाले चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Sep 2020 05:00 PM (IST)Updated: Sat, 12 Sep 2020 05:00 PM (IST)
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर :
थाना कुलगढ़ी के अधीन गांव शेरखां के गुरुद्वारा साहब के स्टोर में से दो पंखे चोरी करने वाले चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को दिए बयान में अमरजीत सिंह निवासी गांव बाबा मस्त राम यूथ एंड स्पोट्स क्लब की तरफ से स्टोर में से छत वाले पंखे, बर्तन आदि सामान रखा गया था। आरोपित मार्क्स निवासी गांव शेरखां ने स्टोर का ताला तोड़कर दो छत वाले पंखे चोरी कर लिए और भागने लगा तो उसे गुरुद्वारा सदस्य सुखवंत सिंह ने काबू कर लिया। एएसआइ सुखदेव सिंह ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें