फिरोजपुर में कोरोना से एक की मौत, 241 पाजिटिव
जिले में कोरोना के मामले रोजाना बढ़ रहे हैं जबकि चुनाव प्रचार में लगे राजनीतिक दल कोविड 19 नियमों को ताक पर रख चुनावी रैलियां कर रहे हैं।
संस, फिरोजपुर: जिले में कोरोना के मामले रोजाना बढ़ रहे हैं, जबकि चुनाव प्रचार में लगे राजनीतिक दल कोविड 19 नियमों को ताक पर रख चुनावी रैलियां कर रहे हैं। चुनावी रैलियों में न तो शारीरिक दूरी का पालन किया जा रहा है और न ही लोग मास्क लगा रहे हैं। जिले में शुक्रवार को भी 241 नए संक्रमित मिले हैं, वहीं एक 50 साल की महिला की मौत हो गई।
जिले में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 857 पर पहुंच गई। सेहत विभाग ने जिले में टेस्ट की गति बढ़ा दी है। शुक्रवार को 1539 लोगों के टेस्ट लिए गए। अभी तक 344104 लोगों के टेस्ट किए जा चुके है। 605 लोगों के टेस्ट रिपोर्ट आना बाकी है। शुक्रवार को जिले में 11 डीसी आफिस के कर्मचारी, सरकारी हाई स्कूल रुकने वाला के 9 अध्यापिकाएं, सात सीमा सुरक्षा बल के जवान भी करोना पाजिटिव पाए गए। चुनावी रैलियों में उड़ रही नियमों की धज्जियां
जिले में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रणबीर भुल्लर ने गांव साबूआना में जनसभा का आयोजन किया, वहीं अकाली उम्मीदवार जनमेजा सिंह सेखों ने मक्खू के गांव सरहाली में जनसभा बुलाई। फिरोजपुर शहरी के अकाली उम्मीदवार रोहित मोंटू वोहरा ने भी बड़ी रैली का आयोजन किया, जहां कोविड गाइडलाइंस का पालन नहीं किया गया। कोट्स
चुनावी प्रचार में लोगों को कोविड 19 के नियमों का पालन करना चाहिए। करोना गाइडलाइंस के नियमों का पालन करवाना जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन का काम है वह तो केवल लोगो को जागरुक कर सकते है।
..राजिदर अरोड़ा. सिविल सर्जन फिरोजपुर