800 प्रतिबंधित गोलियों सहित एक गिरफ्तार
सीआइए स्टाफ फिरोजपुर की पुलिस ने एक व्यक्ति को 800 प्रतिबंधित गोलियों सहित गिरफ्तार कर थाना मल्लांवाला में मामला दर्ज किया है।
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : सीआइए स्टाफ फिरोजपुर की पुलिस ने एक व्यक्ति को 800 प्रतिबंधित गोलियों सहित गिरफ्तार कर थाना मल्लांवाला में मामला दर्ज किया है।
सीआइए स्टाफ के सब इंस्पेक्टर तारा सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी वीरवार शाम बस्ती सुन्नवा में मौजूद थी। इस दौरान मुखिबर ने सूचना दी कि तरसेम सिंह निवासी दूला सिंह वाला नशे की गोलियां बेचता है, जो अब भी जीरा साईड से मल्लांवाला को आ रहा है, यदि अभी नाकाबंदी की जाए तो नशीली गोलियों समेत काबू आ सकता है। पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपित को 800 प्रतिबंधित गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। 100 लीटर लाहन बरामद, मामला दर्ज
संवाद सूत्र, फिरोजपुर: थाना ममदोट की पुलिस ने 100 लीटर लाहन सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। हवलदार ओम प्रकाश ने बताया कि पुलिस पार्टी वीरवार शाम सरकारी प्राथमिक स्कूल गांव राओ के हिठाड पास पहुंची तो मुखिबर ने सूचना दी कि सोना सिंह निवासी गांव चक्क राओ के हिठाड अवैध शराब बेचता है। यदि उसके घर पर छापेमारी की जाए तो लाहन या नाजायज शराब बरामद हो सकती है। पुलिस ने आरोपित के घर छापेमारी कर उसे 100 लीटर लाहन सहित गिरफ्तार किया है।