1200 प्रतिबंधित गोलियों सहित एक काबू
नारकोटिक्स कंट्रोल सेल फिरोजपुर पुलिस ने 1200 प्रतिबंधित गोलियों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 03:44 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 03:44 PM (IST)
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : नारकोटिक्स कंट्रोल सेल फिरोजपुर पुलिस ने 1200 प्रतिबंधित गोलियों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एएसआइ मनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी सोमवार शाम पायलट चौक फिरोजपुर कैंट में मौजूद थी तो मुखिबर ने सूचना दी कि रमेश निवासी गली नंबर 12 बस्ती टैंकांवाली नशे की गोलियां बेचता है और अब भी कान्वेंट स्कूल के पास खाली मैदान में नशे की गोलियां बेचने के लिए खड़ा है। पुलिस ने छापेमारी कर आरोपित को 1200 प्रतिबंधित गोलियों सहित गिरफ्तार किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें