रेत की नाजायज खुदाई के आरोप में दो नामजद, एक गिरफ्तार
थाना मल्लांवाला के गांव सुध सिंह वाला में रेत की अवैध निकासी करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : थाना मल्लांवाला के गांव सुध सिंह वाला में रेत की अवैध निकासी करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। लक्खोके बहिराम थाना अंतर्गत पुलिस ने अवैध रेत से भरी ट्राली कब्जे में ली और केस दर्ज किया है।
एएसआइ दर्शन सिंह ने बताया कि आरोपित गुरजीत सिंह निवासी सुद्ध सिंह वाला, भाई दविन्दर सिंह निवासी वार्ड नंबर-2 मक्खू नाजायज खुदाई करते हैं। पुलिस ने छापामारी की और रेत के साथ टिप्पर को पकड़ा और आरोपित को काबू कर लिया, परन्तु साथी गुरजीत सिंह मौके से फरार हो गया।
थाना लक्खोके बहराम के अधीन गांव दिलाराम में नाजायज रेत की भरी हुई ट्राली बरामद की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआइ तरलोक सिंह ने बताया कि उनको कंवरपाल सिंह जेई कम माइनिग इंस्पेक्टर ने बताया कि 26 अगस्त को करीब साढ़े 8 बजे प्रात:काल वह लक्खोके बहराम गांव दिलाराम में हुई नाजायज माइनिग का मौके देखने गए थे तो मौके पर ट्रैक्टर ट्राली रेत के साथ भरी हुई मिली थी। एएसआई तरलोक सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी ने अंडर ब्रिज नजदीक ट्रैक्टर पकड़ लिया, परन्तु ट्रैक्टर का चालक ट्रैक्टर छोड़ कर मौके से ़फरार हो गया।