भाजपाईयो ने घेरा डीसी दफ्तर
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा पर हुए हमले के विरोध में भाजपा नेताओं ने मंगलवार को डीसी दफ्तर के बाहर धरना लगाकर रोष जताया फिरोजपुर में धरना देकर भाजपा नेताओं ने कहा कि कैप्टन सरकार के शासन में तीन भाजपा नेताओ पर लोगो द्वारा राजनीतिक रंजिश में कातिलाना हमला किया गया लेकिन अभी तक एक केस में भी पुलिस आरोपित को पकड़ नहीं पाई।
संवाद सूत्र. फिरोजपुर :
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा पर हुए हमले के विरोध में भाजपा नेताओं ने मंगलवार को डीसी दफ्तर के बाहर धरना लगाकर रोष जताया फिरोजपुर में धरना देकर भाजपा नेताओं ने कहा कि कैप्टन सरकार के शासन में तीन भाजपा नेताओ पर लोगो द्वारा राजनीतिक रंजिश में कातिलाना हमला किया गया, लेकिन अभी तक एक केस में भी पुलिस आरोपित को पकड़ नहीं पाई।
इस दौरान जिलाध्यक्ष सुरिंद्र सिंह व पूर्व अध्यक्ष दविदर बजाज ने कहा कि कांग्रेस के शासन में भाजपाइयो पर हमले बढ़ रहे हैं। वहीं कौंसिल अध्यक्ष अश्विनी ग्रोवर व भाजयुमो के पूर्व राष्ट्रीय नेता गुरपरवेज सिंह शैला ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार इन मामलों को नजरअंदाज करने की भूल ना करे। राजनीतिक साजिश के तहत भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा पर हमला करना निदनीय है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
भाजपा के दो घंटे के धरने में एसपी आपरेशन गुरमीत सिंह चीमा के अलावा कैंट प्रभारी कृपाल सिंह भी तैनात रहे और दंगा नियंत्रण वाहन तैनात किया गया। वहीं एसएसपी भूपिदर सिंह ने कहा कि पुलिस हर मामले की निष्पक्षता से जांच करती है।
धरने में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एकता मुंजाल, सुशील गुप्ता, राजेश कपूर, अमनदीप गिरधर, डीपी चंदन, जुगराज कटोरा, डा. कुलभूषण शर्मा, एडवोकेट उज्जवल श्रीवास्तव, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरिदर सिंह कुल, राजिदर कुमार, मोहित ढल्ल, राजीव, एडवोकेट अविनाश गुप्ता, सुरजीत सदरदीन सहित अन्य उपस्थित थे।