इंप्लाइज यूनियन ने कार्यकारी इंजीनियर को सौंपा मांगपत्र
अपनी मांगों को लेकर विभाग के उचाधिकारियों को एक मांगपत्र सौंपा है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Jun 2020 07:24 PM (IST)Updated: Tue, 23 Jun 2020 06:07 AM (IST)
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : जल सप्लाई एवं सेनिटेशन मस्ट्रोल इंप्लाइज यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर विभाग के उच्चाधिकारियों को एक मांगपत्र सौंपा है। यूनियन के प्रधान राज कुमार बुंगी, सुखनंदन सिंह ने मांगपत्र सौंपते हुए विभाग के एचओडी की तरफ से वालंटियर डिस्पोजर स्कीम को बदलने का विरोध किया। उन्होंने मांग की है कि कर्मचारियों की सभी जायज मांगों को पूरा किया जाए और उन्हें उनके बनते हक दिए जाएं, ताकि उन्हें मजबूर होकर संघर्ष का रास्ता न अपनाना पड़े। इस मौके पर ब्रांच प्रधान बली सिंह, दिनेश सिंह, गुरमेल सिंह, नरिंद्र सिंह, मेहर सिंह, जोगिन्द्र कुमार, मलकीत सिंह आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें