Move to Jagran APP

मास्टर गेम्स फेडरेशन ने पंजाब प्रधान शैले संधू की ताजपोशी की

खेल जीवन का अहम अंग है और इसलिए सभी लोगों का खेलों से जुड़ना बहुत जरूरी है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Jul 2022 05:20 PM (IST)Updated: Mon, 04 Jul 2022 05:20 PM (IST)
मास्टर गेम्स फेडरेशन ने पंजाब प्रधान शैले संधू की ताजपोशी की
मास्टर गेम्स फेडरेशन ने पंजाब प्रधान शैले संधू की ताजपोशी की

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : खेल जीवन का अहम अंग है और इसलिए सभी लोगों का खेलों से जुड़ना बहुत जरूरी है। इसके चलते मास्टर गेम्ज फेडरेशन (इंडिया) का उद्देश्य भी यही है कि लोगों को खेलों से जोड़ा जाए। पंजाब में बीते दिन मास्टर गेम्स फेडरेशन की बाडी गठित की गई थी, जिसका प्रधान गुरपरवेज शैले संधू को चुना गया था। उनकी आज रस्मी तौर पर पदाधिकारियों ने ताजपोशी की। इस मौके पर फेडरेशन के राष्ट्रीय प्रधान जगदीप सिंह मधोक उत्तर प्रदेश, महासचिव विनोद कुमार (हिमाचल प्रदेश) ने कहा कि फेडरेशन की तरफ से देश में हर साल जिला, स्टेट व राष्ट्रीय स्तर पर खेलें करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मास्टर गेम्ज आस्ट्रेलिया में होने जा रही है, जिसमें भारत के खिलाड़ी जीत के झंडे लहराकर आएंगे और उन्होंने विशेष तौर पर गुरपरवेज सिंह शैले संधू को बधाई दी। इस मौके पर पंजाब के महासचिव अमरीक संधू, को-आर्डिनेटर ईश्वर शर्मा, प्रिसिपल डा. सुरजीत सिंह, गुरनाम सिंह सिधू, जसविदर संधू, दलीप सिंह संधू, चरनजीत सिंह, प्रगट सिंह, अमरीक सिधू, जतिंद्र औलख, जसपाल जोसन, राकेश कपूर, गुरनाम सिंह, सोहन सिंह सोढ़ी आदि ने भी पंजाब प्रधान को बधाई दी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.