नगर कीर्तन निकाल भगवान वाल्मीकि के बताए मार्ग पर चलने की दी प्रेरणा
भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव पर फिरोजपुर में रविवार को भक्तिमय माहौल रहा।
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव पर फिरोजपुर में रविवार को भक्तिमय माहौल रहा। शहर की शेखा वाली बस्ती, भटिट्यां वाली बस्ती, पुरानी सब्जी मंडी, बगदादी गेट, छावनी के विभिन्न इलाकों में भगवान वाल्मीकि का प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न मंदिरों व गुरुद्वारों में सुबह शबद कीर्तन, भजन और सत्संग किया गया। फिर नगर कीर्तन निकाला गया। पटाखों, डोल, बैंड बाजे के साथ भक्तों ने झूमते हुए खुशी प्रगट की।
शहर में भगवान वाल्मीकि जी के प्रगट दिवस पर समुदाय के लोगों ने अपने -अपने अंदाज में खुशी मनाई। लोगों ने नए कपड़े पड़े, नए कपड़ों की खरीददारी भी की। घरों में कई अच्छी चीजें खरीद कर लाई। सुबह मंदिरों में पहुंचे और माथा टेका। सत्संग सुना तथा बच्चों का शांति प्रेम भाईचारे का पाठ पढ़ाया और सत्संग में मिली शिक्षा के साथ बच्चों को भगवान वाल्मीकि जी के बताए गए मार्ग पर चलने को प्रेरित किया। शहर में पटाखे चलाकर श्रद्धालुओं ने कीर्तन निकाला।