घर से लाखों की नकदी व गहने चोरी
थाना तलवंडी भाई की पुलिस ने गांव कोट करोड़ कलां से एक घर से लाखों की नकदी व गहने चोरी करने के आरोप में अज्ञात पर मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Aug 2022 04:45 PM (IST)Updated: Tue, 09 Aug 2022 04:45 PM (IST)
संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : थाना तलवंडी भाई की पुलिस ने गांव कोट करोड़ कलां से एक घर से लाखों की नकदी व गहने चोरी करने के आरोप में अज्ञात पर मामला दर्ज किया है।
एएसआइ अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता दर्शन सिंह पुत्र पूरन सिंह वासी गांव कोट करोड़ कलां ने बताया कि सोमवार रात चोर उसके घर में दाखिल होकर कमरे में पड़ी अलमारी में से पांच लाख की नकदी और सोने की दो अंगूठीयां चोरी करके ले गए है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें