प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय मक्खू में मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी
नगर के कृष्ण मंदिर काली माता मंदिर ब्रह्माकुमारी आश्रम व प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय मक्खू में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया। सुंदर झांकी तैयार की गई।
By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Aug 2020 09:54 PM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 06:10 AM (IST)
संवाद सूत्र, मक्खू (फिरोजपरु) : नगर के कृष्ण मंदिर, काली माता मंदिर, ब्रह्माकुमारी आश्रम व प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय मक्खू में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया। सुंदर झांकी तैयार की गई। इस दौरान बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण वेशभूषा में झांकी बनाई। उपस्थित बहनों भाइयों ने खूब आनंद उठाया। बहन दिव्या ने सभी को कृष्ण जन्माष्टमी पर बधाई दी और प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान कृष्ण मंदिर में भजन मंडली द्वारा भगवान जी का गुणगान किया। नगर के सनातन धर्म कमेटी के प्रधान राकेश कालड़ा और प्रबंधक संजीव आहुजा ने नगर वासियों को कृष्ण जन्माष्टमी पर बधाई दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें