विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कोविड प्रोटोकाल को यकीना बनाएंगे
विधानसभा मतदान को कोविड प्रोटोकाल का पालना मुकम्मल कराया जाएगा।
संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : विधानसभा मतदान को कोविड प्रोटोकाल का पालना मुकम्मल कराया जाएगा। यह जानकारी जिला चुनाव अफसर कम डिप्टी कमिश्नर ने जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स के मीटिग हाल में विधान सभा मतदान 2022 संबंधी रखी गई मीटिग के दोरान दी। इस मौके एसडीएम ओम प्रकाश भी विशेष तौर पर मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर दविंदर सिंह ने विधान सभा वोटों की तारीख में किये गए बदलावों के बारे में बताया कि अब मतदान के लिए नोटिफिकेशन 25 जनवरी को जारी होगा।
उन्होंने बताया कि जिले में कुल 902 पोलिग बूथ हैं और कुल 714685 वोटर हैं जिन में 375845 पुरुष वोटर, 338825 महिला वोटर और 15 ट्रांसजैंडर वोटर हैं। बताया कि हलका जीरा में कुल 185711 वोटर हैं जिन में 98124 पुरुष वोटर और 87585 महिला वोटर और दो ट्रांसजेंडर वोटर हैं। फिरोजपुर शहरी हलके में कुल 168863 वोटर हैं जिन में से 89355 पुरुष वोटर, 79503 महिला वोटर और 5ट्रांसजेंडर वोटर हैं। फिरोजपुर देहाती में कुल 193321 वोटर हैं जिनमें 101583 पुरुष वोटर, 91734 महिला वोटर और चार ट्रांसजेंडर वोटर हैं। इसी तरह हलका गुरुहरसहाय में कुल 166790 वोटर हैं जिन में 86783 पुरुष वोटर, 80003 महिला वोटर और चार ट्रांसजेंडर वोटर हैं। अरुण नारंग ने किया डोर-टू-डोर संपर्क
अबोहर में भाजपा विधायक अरूण नांरग ने निरंकारी भवन रोड पर डोर टू डोर अभियान चलाते हुए दुकानदारों से संपर्क किया।
दुकानदारों के साथ चाय पर चर्चा करते हुए विधायक नारंग ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों की जानकारी देते हुए बताया कि शहर में विकास कार्य हुए हैं वह केंद्र की भाजपा सरकार की अमृत योजना की ही देन है। उन्होंने कहा कि शहर को भय से मुक्त करना है।