सरकारी सम्मान के साथ इंदरजीत जीरा का हुआ अंतिम संस्कार
वर्ष 1992 व 1997 में दो बार अकाली विधायक और पंजाब के जेल मंत्री व स्वास्थ्य मंत्री रह चुके 63 वर्षीय जत्थेदार इंदरजीत सिंह जीरा का बुधवार सुबह मोहाली के अस्पताल में निधन हो गया।
संवाद सूत्र, जीरा (फिरोजपुर) : वर्ष 1992 व 1997 में दो बार अकाली विधायक और पंजाब के जेल मंत्री व स्वास्थ्य मंत्री रह चुके 63 वर्षीय जत्थेदार इंदरजीत सिंह जीरा का बुधवार सुबह मोहाली के अस्पताल में निधन हो गया। वे कैंसर की बीमारी के पीड़िता थे। उनके बेटे कुलबीर सिंह जीरा वर्तमान में कांग्रेस के विधायक हैं।
इंदरजीत सिंह जीरा पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे और बुधवार सुबह पांच बजे उन्होंने मोहाली के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कभी ना पूरी होने वाली कमी बताया और शोक पर सभी सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की। इंदरजीत ने वर्ष 1992 में कांग्रेस के हरचरण सिंह हीरो को 7943 वोटो तथा 1997 में कांग्रेस के नरेश कटारिया को 19598 वोट से हराया था। वर्ष 2017 में उनके बेटे कुलबीर सिंह ने अकाली दल के महरूम विधायक हरी सिंह को 23071 वोटों से मात दी थी।
इंदरजीत सिंह जीरा के पाíथव शरीर का बुधवार को सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके पैतृक गाव बस्ती बूटे वाली जीरा के श्मशान घाट में राजनीति से जुड़ी कई हस्तिया इस दुख की घड़ी पर मौजूद रही। इंद्रजीत सिंह जीरा 63 वर्ष के थे।
इंदरजीत सिंह जीरा लंबे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे और मोहाली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार की सुबह 5 बजे उनका देहात हो गया। वर्तमान में वे काग्रेस के किसान मजदूर विंग के पंजाब प्रधान थे। ग्रामीण विकास व पंचायत मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से उनके पाíथव शरीर पर श्रद्धा के फूल भेंट किए। उनके अलावा इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुखविंदर सिंह सरकारिया, सुखजिंदर सिंह रंधावा, फिरोजपुर शहर के विधायक परमिंदर सिंह पिंकी फाजिल्का के विधायक दविंदर घुबाया, गुरदासपुर के विधायक बरिंदरमीत सिंह पाबड़ा, मोगा के विधायक डा. हरजोत कमल, पूर्व सासद शेर सिंह घुबाया, डीआईजी फिरोजपुर रेंज हरदेव सिंह मान, डिप्टी कमिश्नर गुरपाल सिंह चाहल, एसएसपी भगीरथ मीना मौजूद रहे।