हरबीर सिंह दुग्गल बने पंजाब गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष
अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल व पंजाब इकाई के चेयरमैन अवतार सिंह पटियाला के नेतृत्व में लुधियाना में हुई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 05:42 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 05:42 PM (IST)
संवाद सूत्र, गुरुहरसहाय (फिरोजपुर) : नेशनल गतका एसोसिएशन की पंजाब शाखा की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल व पंजाब इकाई के चेयरमैन अवतार सिंह पटियाला के नेतृत्व में लुधियाना में हुई। इस दौरान माता साहिब कौर सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुरुहरसहाय के मैनेजर हरबीर सिंह दुग्गल को सर्वसम्मति से पंजाब अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके पर गतका एसोसिएशन जिला फिरोजपुर के अध्यक्ष कमलपाल सिंह, स्कूल चेयरमैन महीपाल, गुरिन्द्र सिंह, प्रिंसिपल पंकज धमीजा, समाजसेवी डेविड, मिंटू, रवि सिंह, बलविंद्र सिंह, वीर सिंह, गतका कोच तलविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें