गुरुघर रामगढि़या साहिब में सजाए दीवान
शहर की गंगा मंदिर वाली गली में स्थित श्री गुरु घर रामगढि़या साहिब में प्रकाश पर्व पर दीवान सजाए गए।
By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Nov 2019 11:48 PM (IST)Updated: Wed, 13 Nov 2019 06:08 AM (IST)
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : शहर की गंगा मंदिर वाली गली में स्थित श्री गुरु घर रामगढि़या साहिब में प्रकाश पर्व पर दीवान सजाए गए। संगत ने गुरुघर में माथा टेक आशीर्वाद लिया। गुरुघर में रागी जत्थे ने पाठ किया और बाबा नानक के दिए सद्मार्ग पर चलने का संदेश दिया। गुरुघर के सेवादार निर्मलजीत अरोड़ा, सुरिद्र सिंह विज, जगजीत सिंह, गुरदेव सिंह, नरिंद्र सिंह, चरणजीत सिंह, कमलजीत सिंह, बुटा सिंह, परमिंद्र सिंह, हरविंद्र सिंह आदि ने बताया कि श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर संगत ने दीपमाला करके गुरु साहिबान का आशीर्वाद प्राप्त किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें