धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज
व्यक्ति से पैसे वसूलने व धोखाधड़ी करने के मामले में तीन लोगों पर केस दर्ज किए है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 03:51 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 03:51 PM (IST)
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों पर एक व्यक्ति से पैसे वसूलने व धोखाधड़ी करने के मामले में तीन लोगों पर केस दर्ज किए है। फिलहाल आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं है।
पुलिस को दिए बयानों में आशीष मोंगा निवासी गुरुहरसहाय ने बताया कि आरोपित बलविंदर सिंह, एकमजीत सिंह निवासी गांव लद्धू वाला, राज कुमार बब्बर निवासी कुटी गुरूहरसहाय फिरोजपुर ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। मामले की जांच कर रहे एएसआइ बलजीत सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें