गायों को खिलाई चार क्विंटल देसी घी की जलेबिया
संवाद सूत्र जीरा (फिरोजपुर) सिद्ध स्वामी शंकरपुरी समाधि धाम के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी कम
संवाद सूत्र जीरा, (फिरोजपुर) : सिद्ध स्वामी शंकरपुरी समाधि धाम के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी कमल पुरी जी महाराज की अध्यक्षता में स्थानीय स्वामी शंकरपुरी पिंजरापोल गोशाला में सेवादार गुरदीप सिंह दीपा तथा भारत विकास परिषद् के सहयोग से गायों को चार क्विंटल देसी घी की जलेबिया खिलाई गई। इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी कमल पुरी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जब निरंतर गोशाला के प्रांगण में गोमाता का आशीर्वाद लेने आता है तो उसके सभी दुखों और कष्टों का नाश हो जाता है और एक अलग ऊर्जा का एहसास होता है। स्वामी ने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति जैसी सेवा भावना कहीं नहीं है।
इस मौके पर गोशाला पिजरापोल सभा के प्रधान एडवोकेट विजय बांसल, सचिव जगदेव शर्मा, उप प्रधान पार्षद बिट्टू विज, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश पुरी, स्वामी लाल पुरी, सोहन सिंह सतीजा, वीर सिंह चावला, बृजभूषण शर्मा, संजीव कक्कड़, सतिद्र सचदेवा, अशोक पलता, जनक राज गौतम, केके गुप्ता, रोमी चोपड़ा, मंगत राम बांसल आदि उपस्थित थे।